मीकाह1
1यहूदिया के राजा योथाम, आहाज़ तथा हिज़किय्याह के शासनकाल में मोरेशेथवासी मीकाह के पास याहवेह का यह वचन पहुंचा, जिसे उसने शमरिया और येरूशलेम के बारे में दर्शन में देखा.2हे लोगों, तुम सब सुनो,पृथ्वी और इसके सभी निवासियों, इस पर ध्यान दो,कि प्रभु अपने पवित्र मंदिर से,परम याहवेह तुम्हारे विरुद्ध गवाही दें.