मत्तियाह5
पर्वत से प्रवचन
1इकट्ठा हो रही भीड़ को देख येशु पर्वत पर चले गए और जब वह बैठ गए तो उनके शिष्य उनके पास आए.2येशु ने उन्हें शिक्षा देना प्रारंभ किया. धन्य वचनउन्होंने कहा,3“धन्य हैं वे, जो दीन आत्मा के हैं,क्योंकि स्वर्ग-राज्य उन्हीं का है.4धन्य हैं वे, जो शोक करते हैं.क्योंकि उन्हें शांति दी जाएगी.5धन्य हैं वे, जो नम्र हैंक्योंकि पृथ्वी उन्हीं की होगी.6धन्य हैं वे, जो धर्म के भूखे और प्यासे हैं,क्योंकि उन्हें तृप्त किया जाएगा.7धन्य हैं वे, जो कृपालु हैं,क्योंकि उन पर कृपा की जाएगी.8धन्य हैं वे, जिनके हृदय शुद्ध हैं,क्योंकि वे परमेश्वर को देखेंगे.9धन्य हैं वे, जो शांति कराने वाले हैं,क्योंकि वे परमेश्वर की संतान कहलाएंगे.10धन्य हैं वे, जो धर्म के कारण सताए गए हैं,क्योंकि स्वर्ग-राज्य उन्हीं का है.11“धन्य हो तुम, जब लोग तुम्हारी निंदा करें और सताएं तथा तुम्हारे विषय में मेरे कारण सब प्रकार के बुरे विचार फैलाते हैं.12हर्षोल्लास में आनंद मनाओ क्योंकि तुम्हारा प्रतिफल स्वर्ग में है. उन्होंने उन भविष्यद्वक्ताओं को भी इसी रीति से सताया था, जो तुमसे पहले आए हैं.