मत्तियाह1hin_cvb
येशु की वंशावली
1अब्राहाम की संतान, दावीद के वंशज येशु मसीह की वंशावली:2अब्राहाम से यित्सहाक, यित्सहाक से याकोब, याकोब से यहूदाह तथा उनके भाई पैदा हुए,3तामार द्वारा यहूदाह से फ़ारेस तथा ज़ारा पैदा हुए, फ़ारेस से हेज़रोन, हेज़रोन से हाराम,4हाराम से अम्मीनादाब, अम्मीनादाब से नाहश्शोन, नाहश्शोन से सलमोन,5सलमोन और राहाब से बोअज़, बोअज़ और रूथ से ओबेद, ओबेद से यिशै तथा6यिशै से राजा दावीद पैदा हुए.दावीद और उरियाह की विधवा से शलोमोन पैदा हुए,7शलोमोन से रोबोआम, रोबोआम से अबीयाह, अबीयाह से आसफ,8आसफ से यहोशाफ़ात, यहोशाफ़ात से येहोराम, येहोराम से उज्जियाह,9उज्जियाह से योथाम, योथाम से आख़ाज़, आख़ाज़ से हेज़ेकिया,10हेज़ेकिया से मनश्शेह, मनश्शेह से अमोन, अमोन से योशियाह,11योशियाह से बाबेल पहुंचने के समय यख़ोनियातथा उसके भाई पैदा हुए.12बाबेल पहुंचने के बाद: यख़ोनिया से सलाथिएल पैदा हुए, सलाथिएल से ज़ेरोबाबेल,13ज़ेरोबाबेल से अबीहूद, अबीहूद से एलियाकिम, एलियाकिम से आज़ोर,14आज़ोर से सादोक, सादोक से आख़िम, आख़िम से एलिहूद,15एलिहूद से एलियाज़र, एलियाज़र से मत्थान, मत्थान से याकोब,16और याकोब से योसेफ़ पैदा हुए, जिन्होंने मरियम से विवाह किया, जिनके द्वारा येशु, जिन्हें मसीह कहा जाता है पैदा हुए.17अब्राहाम से लेकर दावीद तक कुल चौदह पीढ़ियां, दावीद से बाबेल पहुंचने तक चौदह तथा बाबेल पहुंचने से मसीहतक चौदह पीढ़ियां हुईं.