निर्गमन25hin_cvb
पवित्र स्थान के लिए अर्पित अनुदान
1फिर याहवेह ने मोशेह से कहा:2“इस्राएलियों से कहो कि वे मेरे लिए भेंट लाएं. और तुम यह भेंट उन्हीं से लेना जो अपनी इच्छा से दे.3“ये हैं भेंटें जिन्हें तुम उनसे प्राप्त करोगे:“सोना, चांदी, कांसे;4नीले, बैंगनी तथा लाल सूक्ष्म मलमल; बकरे के रोम;5मेमने की रंगी हुई लाल खाल, सूंस की खाल, बबूल की लकड़ी,6दीपक के लिए तेल; अभिषेक का तेल एवं सुगंधधूप के लिए सुगंध द्रव्य;7एफ़ोद तथा सीनाबंद में जड़ने के लिए सुलेमानी गोमेद नाग तथा अन्य नग,8“और मेरे लिए एक पवित्र स्थान बनाना. ताकि मैं उनके बीच रहूं.9पवित्र निवास स्थान के लिये जैसा मैं तुमको बताऊं वैसा ही सामान लेना और उसी तरीके से बनाना.