1 इतिहास3hin_cvb
दावीद-वंशज
1निम्न लिखित दावीद के वे पुत्र हैं, जिनका जन्म हेब्रोन में हुआ था:पहलौठा अम्मोन, जो येज़्रीलवासी अहीनोअम से पैदा हुआ था; दूसरा दानिएल, जिसका जन्म कर्मेल अबीगइल से;2तीसरा अबशालोम, जिसका जन्म माकाह से हुआ, जो गेशूर के राजा तालमाई की पुत्री थी; चौथा पुत्र था अदोनियाह, जिसकी माता थी हेग्गीथ;3पांचवा पुत्र था शेपाथियाह जिसकी माता थी अबीताल; छठा इथ्रियाम, जिसका जन्म दावीद की पत्नी एग्लाह से हुआ.4हेब्रोन में दावीद के, जहां उन्होंने साढ़े सात साल शासन किया था, छः पुत्र पैदा हुए.
येरूशलेम में उन्होंने तैंतीस साल शासन किया.5येरूशलेम में अम्मिएल की पुत्री बाथशुआ से उनकी ये चार संतान पैदा हुईं:
शिमिया, शोबाब, नाथान और शलोमोन.6इसके बाद इबहार, एलीशामा, एलिफेलेत,7नोगाह, नेफ़ेग, याफिया,8एलीशामा, एलियादा और एलिफेलेत-कुल नौ पुत्र.9ये सभी दावीद के पुत्र थे उन पुत्रों के अलावा, जो उनकी उपपत्नियों से पैदा हुए थे. इनकी तामार नाम की एक बहन थी.